Skip to main content

72. संत स्वभाव

भक्ति के कारण भगवान से जुड़े होने के कारण सद्गुणों की प्रधानता संतों और भक्तों में पाई जाती है यह उनके ऊपर प्रभु की कृपा प्रसादी होती है कि उनका स्वभाव ऐसा होता है जो प्रभु को प्रिय लगे संसारी का स्वभाव ऐसा होता है जो उसके परिवार को भी प्रिय नहीं लगता, प्रभु को लगना तो बहुत दूर की बात है

एक संत सरोवर के जल में उतरकर आधे शरीर को जलमग्न करके मंत्र पाठ कर रहे थे पास ही एक संसारी व्यक्ति सरोवर में नहा रहा था संत को एक बिच्छू ने हाथों में डंक मारा तो उनका ध्यान गया कि बिच्छू सरोवर के जल में डूब रहा है । वे उसे पकड़कर सरोवर के बाहर छोड़ने का प्रयत्न करने लगे जैसे ही संत अपने हाथों से बिच्छू को पकड़ते वह डंक मारता और संत के हाथों से छूट जाता संत फिर उसे पकड़ने की कोशिश करते ताकि वे उसे सरोवर के पानी से निकालकर सुरक्षित भूमि में पहुँचा सके बिच्छू फिर पकड़ने पर डंक मारता और संत के हाथ से छूट जाता आखिरकार संत ने दोनों हाथों से बिच्छू को पकड़कर डंक के दर्द की परवाह किए बिना उसे सरोवर से बाहर निकाल दिया सरोवर में जो व्यक्ति नहा रहा था वह यह पूरा नजारा देख रहा था उसने संत से प्रश्न किया कि मैंने देखा कि सात बार बिच्छू ने आपको डंक मारा फिर भी आखिरकार अपने हिम्मत नहीं हारी संत बोले जब बिच्छू  अपने डंक मारने का स्वभाव नहीं छोड़ सकता तो मैं एक संत होकर परोपकार का स्वभाव कैसे छोड़ सकता हूँ संत आगे बोले कि बिच्छू अपने स्वभाव अनुसार कार्य कर रहा था और मैं अपने स्वभाव अनुसार कार्य कर रहा था