प्रभु केवल हमारा प्रेम भाव देखते हैं और प्रेम के कारण रीझ जाते हैं । कभी-कभी प्रभु प्रेम की प्रबलता देखने पर अटपटी बातों पर भी रीझ जाते हैं । एक महिला थी जो प्रभु की भक्त थी और प्रभु की खूब सेवा-पूजा करती थी । वह प्रभु को नित्य याद करती रहती थी । एक बार उसे दोपहर में ही हिचकी आने लगी और कुछ देर में उसकी बेटी ससुराल से उससे मिलने आ पहुँची । महिला ने हिचकी की बात बताई तो उसकी बेटी ने कहा कि मैं ही तुम्हें याद कर रही थी इसलिए तुम्हें हिचकी आ रही थी । बेटी मिलकर वापस चली गई । महिला सोच में पड़ गई कि मैं तो प्रभु को आठों याम याद करती रहती हूँ तो प्रभु को भी हिचकी आती होगी और तकलीफ होती होगी । महिला ने निश्चय किया कि प्रभु को तकलीफ न हो इसलिए आज से मैं प्रभु को याद नहीं करूंगी । प्रभु उस महिला की इस बात से रीझ गए कि प्रभु को तकलीफ न हो इसकी कितनी चिंता महिला को है । प्रभु ने प्रकट होकर उन्हें दर्शन दिया और अपने में लीन करके अपने धाम ले गए ।
प्रभु की कृपा की प्रतीक्षा और इंतजार करने वाले को प्रभु की कृपा निश्चित जीवन में मिलती है । पर जो प्रभु की कृपा की प्रतीक्षा नहीं करता और निराश होकर चला जाता है वह प्रभु कृपा से वंचित रह जाता है । एक व्यक्ति रोज दफ्तर से 7 बजे घर आता और दुकान से बिस्कुट के कुछ पैकेट ला कर घर के बाहर कुत्तों को खिला देता । ऐसा नियम हो गया तो रोज 7 बजे उसके घर के बाहर कुत्ते उसका इंतजार करते । वह रोज आता और बिस्कुट खिलाता था । एक दिन दफ्तर में किसी कारणवश उसके मालिक ने उसे बहुत डांटा । उसका मूड खराब होने के कारण और विलंब भी होने के कारण वह बिस्कुट लेकर नहीं आया और देखा कि कुत्ते इंतजार में बैठे हैं । मूड खराब था इसलिए सीधे वह घर में जाकर बिस्तर पर लेट गया । रात 9 बजे उसने दरवाजा खोलकर देखा तो सभी कुत्ते चले गए थे बस एक कुत्ता इंतजार में बैठा था । उसे बहुत दया आ गई और वह घर पर उपलब्ध बिस्कुट का बड़ा डब्बा लेकर बाहर आया और इकलौते कुत्ते को जो निराश होकर नहीं गया था और प्रतीक्षा कर रहा था उसे भरपेट बिस्कुट खिला ए । इंतजार का फल मीठा होता है और प्रभु कृपा के इंतजार का फल तो असीम होता है । इंतजार और विश्व...