Skip to main content

62. प्रभु के श्रीकमलचरण

हम संसार में शांति और आनंद खोजते हैं पर हमें नहीं मिलती क्योंकि जो चीज जहाँ पर नहीं होगी वह वहाँ से कैसे मिलेगी ? जो सामान एक कमरे में नहीं है उसे कितना भी आप खोजिए वह वहाँ पर कभी नहीं मिलेगा ।

एक संत एक कथा सुनाते थे । जब प्रभु ने सृष्टि बनाई तो प्रभु श्री नारायणजी के आदेश से उनके श्रीकमलचरणों से निकलकर ऐश्वर्य, श्री, कीर्ति इत्यादि सभी पृथ्वीलोक में चले गए । भगवती लक्ष्मी माता प्रभु के श्रीकमलचरणों की सेवा कर रही थीं । उन्होंने ध्यान लगाकर देखा कि कुछ तो प्रभु के श्रीकमलचरणों में चिपका रह गया जो पृथ्वीलोक में नहीं गया । ध्यान लगाकर देखने पर ज्ञात हुआ कि शांति और आनंद पृथ्वीलोक में नहीं गए और प्रभु के श्रीकमलचरणों में ही चिपके रह गए । हम शांति और आनंद संसार में खोजते हैं पर वह तो हमारा मस्तक प्रभु के श्रीकमलचरणों में झुकने पर ही हमें मिल सकते हैं । इसलिए हमें गलत जगह पर यानी संसार में शांति और आनंद को खोजने का प्रयास नहीं करना चाहिए । हमें अपना मस्तक प्रभु के श्रीकमलचरणों में झुकना चाहिए तो ही हमें प्रसाद रूप में प्रभु से शांति और आनंद की प्राप्ति हो पाएगी ।